मुख्यमंत्री डॉ. यादव 21 फरवरी को करेंगे जैविक खेती पर कार्यशाला का शुभारंभ

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 21 फरवरी को प्रात: 10:30 बजे राज्य कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केन्द्र बरखेड़ी कलां, भोपाल में जैविक खेती पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ करेंगे। किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना भी उपस्थित रहेंगे।

वर्तमान खेती में रासायनिक उर्वरकों, खरपतवार नाशकों एवं कीटनाशकों के बढ़ते उपयोग के कारण भूमि एवं वातावरण में हानिकारक तत्वों की मात्रा में बढ़ोतरी हो रही है, जिसके कारण पर्यावरण, मृदा उर्वरता तथा मानव स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। पर्यावरण और उपभोक्ता के स्वास्थ्य की रक्षा के लिये कृषि में रासायनिक उर्वरकों तथा कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग को हतोत्साहित करने के लिये जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाना आवश्यक है। इस उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यशाला में जैविक कपास, फल एवं सब्जियां एवं अन्य फसलों के लिए के लिए जैविक खेती पद्धति एवं उत्पादों की मूल्य श्रृंखला विकसित करने पर विस्तृत चर्चा की जायेगी। साथ ही प्रदेश के विकास के लिए रणनीति तैयार की जायेगी। कार्यशाला में केन्द्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, वैज्ञानिक, संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, एफ.पी.ओ. एवं जैविक खेती के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

प्रदेश में 11 एग्रो क्लाईमेटिक जोन में विभिन्न फसलों की व्यापक क्षेत्र में खेती की जा रही है। पर्यावरण संरक्षण, मृदा स्वास्थ्य, स्वस्थ खाद्य उत्पाद एवं बाजार मांग के दृष्टिकोण से व्यापक क्षेत्र में प्राकृतिक एवं जैविक खेती की संभावनाएं हैं। प्राकृतिक एवं जैविक खेती के विभिन्न हितधारकों के साथ विचार-विमर्श कर व्यवहारिक कार्ययोजना, नीति तैयार करने, कॉमन संस्थात्मक प्लेटफार्म विकसित करने और प्रदेश में प्राकृतिक एवं जैविक परिदृश्य के विकास का मार्ग प्रशस्त करने के लिये उपयोगी होगी।

 

  • Related Posts

    इछावर में इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉक्टर मरीजों से वसूल रहे शुल्क

     इछावर अजब मध्य प्रदेश से एक बार फिर गजब मामला सामने आया है। दरअसल, इछावर के सिविल अस्पताल में मरीजों को इलाज कराने के लिए डॉक्टरों को भारी-भरकम राशि चुकानी…

    प्रधानमंत्री मोदी का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश आगमन से पूर्व किया अभिनंदन

    भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मध्यप्रदेश आगमन से पहले उनका हार्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी 23 फरवरी को अपरान्ह में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंजय शुक्ल बने चुनाव पर्यवेक्षक

    • By
    • February 23, 2025
    • 0 views
    अंजय शुक्ल बने चुनाव पर्यवेक्षक

    इछावर में इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉक्टर मरीजों से वसूल रहे शुल्क

    • By
    • February 23, 2025
    • 0 views
    इछावर में इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉक्टर मरीजों से वसूल रहे शुल्क

    प्रधानमंत्री मोदी का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश आगमन से पूर्व किया अभिनंदन

    • By
    • February 23, 2025
    • 0 views
    प्रधानमंत्री मोदी का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश आगमन से पूर्व किया अभिनंदन

    बिकापुर में बाल संप्रेषण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक, 3 नाबालिग फरार

    • By
    • February 23, 2025
    • 1 views
    बिकापुर में बाल संप्रेषण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक, 3 नाबालिग फरार

    श्याम बिहारी का देवेंद्र की रिहाई पर तंज, अभी सिर्फ जमानत मिली है

    • By
    • February 23, 2025
    • 1 views
    श्याम बिहारी का देवेंद्र की रिहाई पर तंज, अभी सिर्फ जमानत मिली है

    कैंसर अस्पताल का भूमिपूजन, दो दिन मध्य प्रदेश के विकास को समर्पित: पीएम मोदी

    • By
    • February 23, 2025
    • 1 views
    कैंसर अस्पताल का भूमिपूजन, दो दिन मध्य प्रदेश के विकास को समर्पित: पीएम मोदी