मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में विदेशी फंडिंग पा रहीं स्वयं सेवी संस्थाओं की जांच के दिए

रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में विदेशी फंडिंग पा रहीं स्वयं सेवी संस्थाओं (एनजीओ) की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रदेश में 153 संस्थाएं विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के अंतर्गत पंजीकृत हैं। इनमें से 52 ने रजिस्ट्रार फर्म्स एंड सोसायटी में खुद को ईसाई समुदाय से जुड़ा हुआ बताया है। केंद्रीय और प्रदेश की जांच एजेंसियां विदेश फंड लेने वाले सभी एनजीओ की गतिविधियों और वित्तीय लेन-देन की पड़ताल में जुट गई हैं।

एनजीओ ने जनजातीय इलाकों का चयन किया
स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक कार्यों जैसे उद्देश्यों के लिए गठित की गई इन एनजीओ की गतिविधियां संदिग्ध पाई गई हैं। नईदुनिया की पड़ताल में सामने आया है कि एफसीआरए पंजीकृत अधिकांश एनजीओ ने जनजातीय इलाकों का चयन किया है।

जशपुर में 15 संस्थाएं ईसाई मिशनरियों की
बस्तर में एफसीआरए पंजीकृत 19 में से नौ और जशपुर में 18 में से 15 संस्थाएं ईसाई मिशनरियों की ओर से संचालित की जा रही है। बस्तर में जहां कब्रों को लेकर ईसाई समुदाय और जनजातीय समाज के बीच तलवारें खिंची हैं। वहीं, जशपुर भी मतांतरण के मामलों में सुर्खियों में रहता है।

जशपुर में सबसे ज्यादा मतांतरण
छत्तीसगढ़ में ईसाई मिशरियों की ओर से सबसे ज्यादा संस्थाएं जशपुर में संचालित की जा रही हैं। वहीं, सबसे ज्यादा मतांतरण जशपुर जिले से ही सामने आते हैं। यहां की आबादी के 35 प्रतिशत से अधिक के मतांतरित हो जाने का आंकलन है।

यद्यपि मार्च 2024 में आरटीआई के तहत मिली जानकारी के अनुसार यहां मात्र 210 लोग कानूनी तौर पर ईसाई बने और उन सभी की मौत भी हो चुकी है। दूसरी तरफ 2011 की जनगणना रिपोर्ट के अनुसार जशपुर के 22.5 प्रतिशत अर्थात 1.89 लाख लोगों ने स्वयं को ईसाई बताया था। अभी यह तीन लाख है। बता दें कि सीएम साय भी फंडिंग को लेकर चिंता जता चुके हैं।

  • Related Posts

    अंजय शुक्ल बने चुनाव पर्यवेक्षक

    रायपुर  भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश संयोजक अंजय शुक्ल ने छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव में अपार सफलता पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव…

    बिकापुर में बाल संप्रेषण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक, 3 नाबालिग फरार

    अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बाल संप्रेषण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है. 3 नाबालिग फरार हो गए हैं. घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है.…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अंजय शुक्ल बने चुनाव पर्यवेक्षक

    • By
    • February 23, 2025
    • 0 views
    अंजय शुक्ल बने चुनाव पर्यवेक्षक

    इछावर में इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉक्टर मरीजों से वसूल रहे शुल्क

    • By
    • February 23, 2025
    • 0 views
    इछावर में इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉक्टर मरीजों से वसूल रहे शुल्क

    प्रधानमंत्री मोदी का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश आगमन से पूर्व किया अभिनंदन

    • By
    • February 23, 2025
    • 0 views
    प्रधानमंत्री मोदी का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश आगमन से पूर्व किया अभिनंदन

    बिकापुर में बाल संप्रेषण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक, 3 नाबालिग फरार

    • By
    • February 23, 2025
    • 1 views
    बिकापुर में बाल संप्रेषण गृह की सुरक्षा में बड़ी चूक, 3 नाबालिग फरार

    श्याम बिहारी का देवेंद्र की रिहाई पर तंज, अभी सिर्फ जमानत मिली है

    • By
    • February 23, 2025
    • 0 views
    श्याम बिहारी का देवेंद्र की रिहाई पर तंज, अभी सिर्फ जमानत मिली है

    कैंसर अस्पताल का भूमिपूजन, दो दिन मध्य प्रदेश के विकास को समर्पित: पीएम मोदी

    • By
    • February 23, 2025
    • 1 views
    कैंसर अस्पताल का भूमिपूजन, दो दिन मध्य प्रदेश के विकास को समर्पित: पीएम मोदी