‘साइबर अपराधी परजीवी की तरह होते हैं’— CJI सूर्यकांत की सख्त टिप्पणी, आरोपी की जमानत याचिका खारिज

नई दिल्ली

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने साइबर धोखाधड़ी के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए एक आरोपी को जमानत देने से इनकार कर दिया. सुनवाई के दौरान अदालत ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि साइबर अपराधी “परजीवी” की तरह होते हैं, जो लोगों की मेहनत की कमाई ठगकर समाज को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं. CJI ने स्पष्ट रूप से कहा कि ऐसे अपराधियों के प्रति नरमी नहीं बरती जानी चाहिए और समाज के हित में इन्हें जेल में रखना ही बेहतर है। 

साइबर अपराध का नेटवर्क देशभर में फैला हुआ :  CJI सूर्यकांत
उन्होंने यह भी कहा कि साइबर अपराध का नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है. आरोपी एक राज्य में ठगी करते हैं और फिर दूसरे राज्यों में जाकर अपनी गतिविधियां जारी रखते हैं, जिससे इन अपराधों पर नियंत्रण पाना और अधिक चुनौतीपूर्ण हो जाता है. अदालत ने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे संगठित अपराध से निपटने के लिए कड़े कदम उठाने जरूरी हैं। 

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में ‘डिजिटल अरेस्ट’ और साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों का स्वतः संज्ञान लिया था. यह कदम अंबाला के एक बुजुर्ग दंपत्ति द्वारा लिखे गए पत्र के बाद उठाया गया, जिसमें उन्होंने अपने साथ हुई ठगी की घटना का हवाला दिया था. इस घटना में उनकी जीवनभर की जमा-पूंजी चली गई थी। 

इससे पहले शीर्ष अदालत ने जांच एजेंसी CBI को देशभर में डिजिटल धोखाधड़ी के मामलों में कार्रवाई करने की खुली छूट दी थी और केंद्र व राज्य सरकारों को ऐसे मामलों से निपटने के लिए सख्त दिशा-निर्देश भी जारी किए थे। 

टॉम हॉलैंड और जेंडाया की शादी की आधिकारिक पुष्टि

हॉलीवुड के मशहूर कपल जेंडाया और टॉम हॉलैंड शादी कर चुके हैं। महीनों से इनकी शादी के कयास लग रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स में अलग-अलग दावे किए जा रहे थे। अब खुद टॉम हॉलैंड ने यह पुष्टि कर दी है कि वे जेंडाया के साथ शादी कर चुके हैं। अभिनेता ने यह भी कहा कि इस शादी में उनके परिवार के सदस्य और दोस्त मौजूद थे

शादी को लेकर टॉम हॉलैंड ने क्या कहा?
टॉम ने जेंडाया संग शादी की बात कबूल कर ली है, मगर उन्होंने इस बारे में अधिक जानकारी साझा नहीं की है। फिलहाल, इस खूबसूरत जोड़ी को पसंद करने वालों के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं कि दोनों घर बसा चुके हैं। बता दें कि टॉम हॉलैंड ने हाल ही में ‘एस्क्वायर’ ‘Esquire’ से बातचीत में शादी की बात कबूल की है।

शादी की फेक तस्वीर पर क्या बोले टॉम हॉलैंड?
टॉम और जेंडाया की AI-जनरेटेड शादी की तस्वीरों पर दिए गए अभिनेता के जवाब से यह पुष्टि हो गई की दोनों ने पहले ही शादी कर ली है। मार्च 2026 में वायरल हुईं फेक तस्वीरों में दोनों को इटली के लेक कोमो में शादी करते हुए दिखाया गया था। बातचीत में टॉम हॉलैंड ने बताया कि ये तस्वीर देख उनकी दादी भी धोखा खा गईं और उन्हें लगा कि ये असली तस्वीरें हैं। दादी ने नाराजगी भी जताई कि उन्हें शादी में क्यों नहीं बुलाया गया। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन तस्वीरों से कोई और भी धोखा खा गया था? इस पर हॉलैंड ने जवाब दिया, ‘नहीं, मुझे किसी और रिश्तेदार को नहीं समझाना पड़ा, क्योंकि वे सभी वहां हमारी असली शादी में मौजूद थे’। इसी जवाब से कंफर्म हो गया कि दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में इस खूबसूरत जोड़ी ने शादी की।

शादी पर और जानकारी देने से किया इनकार
शादी की पुष्टि तो टॉम ने कर दी, मगर इस बारे में और कुछ बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘इस बारे में आपको बस इतना ही पता चलेगा’। दोनों की सीक्रेट शादी की अफवाहें कई महीनों से चल रही थीं। मार्च में इन अटकलों को और बल मिला जब ज़ेंडाया के लंबे समय से स्टाइलिस्ट रहे लॉ रोच ने इशारा किया कि शादी हो चुकी है। रेड कार्पेट पर ‘एक्सेस हॉलीवुड’ से बात करते हुए रोच ने मजाक में कहा, ‘शादी तो हो चुकी है। आप उसे मिस कर गए’।

कब से शुरू हुईं डेटिंग की अफवाहें?
अब तक शादी को लेकर चल रहीं खबरों और अटकलों पर टॉम हॉलैंड और जेंडाया, दोनों ने ही चुप्पी साध रखी थी। पहली बार एक्टर ने शादी को लेकर सार्वजनिक रूप से बात की है और पुष्टि की है। इंटरव्यू में हॉलैंड ने जेंडाया के साथ अपने मजबूत रिश्ते पर बात करते हुए कहा कि वे वे एक-दूसरे के सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम हैं। उन्होंने जेंडाया को अपनी जिंदगी में सबसे स्पेशल इंसान और खास दोस्त बताया। टॉम हॉलैंड और जेंडाया की डेटिंग की अफवाहें सबसे पहले साल 2016 में ‘स्पाइडर-मैन- होमकमिंग’ की शूटिंग के दौरान शुरू हुई थीं। बता दें कि हाल ही में दोनों अपनी नई फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ के प्रमोशन के लिए स्पेन की राजधानी मैड्रिड पहुंचे।

 

Shrek 5 का ट्रेलर रिलीज, 17 साल बाद श्रेक की धमाकेदार वापसी

 

‘श्रेक 5’ का मच अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसमें इस बार कहानी और भी मजेदार और अलग नजर आ रही है। यह फिल्म 30 जून 2027 को रिलीज होगी, यानी अभी इसमें थोड़ा समय है, लेकिन ट्रेलर ने अभी से लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

पुरानी कहानी से नई शुरुआत
ट्रेलर की शुरुआत एक स्टोरीबुक से होती है, जिसमें 2001 वाली पहली ‘श्रेक’ फिल्म की कहानी को दोबारा दिखाया जाता है। लेकिन तभी डॉन्की बीच में आकर मजाकिया अंदाज में कहता है कि अब समय है कुछ नया करने का। इससे साफ है कि इस बार फिल्म की कहानी पहले से अलग और फ्रेश होगी।

नए किरदार और मजेदार सफर
श्रेक, फियोना और डॉन्की एक बार फिर जादुई दुनिया ‘फार, फार अवे’ में निकलते हैं। इस सफर में उन्हें एक बड़ा दानव, पुलिस जैसी ताकत और एक डरावना स्नोमैन मिलता है, जो ‘फ्रोजन’ के ओलाफ का मजेदार पैरोडी वर्जन लगता है।

फिल्म में इस बार श्रेक और फियोना के बच्चों- फेलिशिया, फर्गस और फार्कल की भी एंट्री है, जो कहानी को और दिलचस्प बनाते हैं।

गिंगी की वापसी और कॉमेडी का तड़का
फैंस के पसंदीदा किरदार गिंगी (Gingy) भी वापस आ गया है और इस बार भी अपने मजेदार अंदाज से हंसी का तड़का लगाता नजर आता है। ट्रेलर के आखिर में श्रेक, फियोना, उनके बच्चे और डॉन्की जेल में फंसे नजर आते हैं। वहीं डॉन्की गाने गाता है, जिससे श्रेक और भी परेशान हो जाता है और यही सीन ट्रेलर को मजेदार एंड देता है।

17 साल बाद वापसी
बता दें कि ‘श्रेक 5’ इस फ्रेंचाइजी की 17 साल बाद वापसी है। इससे पहले ‘श्रेक फॉरएवर आफ्टर’ 2010 में रिलीज हुई थी। इसके बाद ‘पस इन बोट्स’ जैसी स्पिन-ऑफ फिल्में आईं, लेकिन अब असली श्रेक की वापसी हो रही है। कुल मिलाकर, ‘श्रेक 5’ का ट्रेलर देखकर लगता है कि यह फिल्म कॉमेडी, इमोशन और एडवेंचर का शानदार मिश्रण होने वाली है।

 

ईशान खट्टर का जवाब वायरल, धर्म पर पूछे सवाल को दिया अनोखा संदेश

बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी हाजिरजवाबी की वजह से चर्चा में हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर हुए एक ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान ईशान ने एक ऐसा जवाब दिया, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. सवाल भी उनसे उनके धर्म से रिलेटेड किया गया था, फिर इसपर चर्चा तो होनी ही थी.

किस धर्म को मानते हैं ईशान?
दरअसल, एक फैन ने ईशान से उनके धर्म को लेकर सवाल पूछ लिया. फैन ने लिखा- आपका धर्म क्या है? मैं थोड़ा कन्फ्यूज हो रहा हूं. अब आमतौर पर कोई भी स्टार इस सवाल का सीधा जवाब देता, लेकिन ईशान ने अपने मजेदार अंदाज से सबको चौंका दिया.

उन्होंने जवाब में लिखा- जय जीसस, श्री अल्लाह, होली स्पिरिट दी फतेह.
ईशान का ये जवाब देखते ही सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई. कई लोगों को उनका ये अंदाज बेहद पसंद आया तो कई यूजर्स इस जवाब की खूब चर्चा करते नजर आए. लेकिन बात यहीं खत्म नहीं हुई. मजाकिया जवाब के तुरंत बाद ईशान ने एक गंभीर और खूबसूरत संदेश भी दिया. उन्होंने लिखा- नेचर, दयालुता, इंसानियत और सृजन.

इस कैप्शन के साथ उन्होंने अपनी एक शानदार तस्वीर भी शेयर की, जिसमें वो खूबसूरत पहाड़ों और आसमान में उड़ते हॉट एयर बैलून के बीच खड़े नजर आ रहे थे.

धर्म से ज्यादा इंसानियत को मानते हैं ईशान!
ईशान का फैमिली बैकग्राउंड बेहद अलग है. उनकी मां नीलिमा अजीम मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जबकि उनके पिता राजेश खट्टर पंजाबी हिंदू हैं. शायद यही वजह है कि ईशान हमेशा धर्म से ऊपर इंसानियत और प्रेम की बात करते दिखाई देते हैं.

बहुत कम लोग जानते हैं कि ईशान बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर के सौतेले भाई हैं. दोनों की मां नीलिमा अजीम एक ही हैं, जबकि शाहिद कपूर, नीलिमा और एक्टर पंकज कपूर के बेटे हैं. एक्टर के पिता राजेश खट्टर ने भी दो शादिया की हैं. नीलिमा के बाद उन्होंने वंदना सजनानी से दूसरी शादी की.

कम उम्र में शुरू हुआ था फिल्मी सफर
ईशान बचपन से ही फिल्मों में एक्टिव हैं. हालांकि 2017 में उन्होंने ईरानी फिल्ममेकर माजिद मजीदी की फिल्म ‘बियॉन्ड द क्लाउड्स’ से बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया और अपनी दमदार एक्टिंग से सबका ध्यान खींच लिया. फिर उन्होंने ‘धड़क’, ‘खाली पीली’, ‘फोन भूत’ और ‘पिप्पा’ जैसी फिल्मों में काम किया और धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली.

रवि किशन और रीवा किशन पहली बार साथ रियलिटी शो में नजर आएंगे

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सांसद रवि किशन एक बार फिर रियलिटी शो की दुनिया में धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं. लेकिन इस बार उनका सफर पहले से कहीं ज्यादा खास होने वाला है. वजह है उनकी सबसे बड़ी बेटी रीवा किशन, जो पहली बार अपने पिता के साथ किसी रियलिटी शो में नजर आने वाली हैं.

प्राइम वीडियो के नए हाई-वोल्टेज रियलिटी शो ‘अलायंस इंडिया’ में रवि किशन और रीवा किशन की जोड़ी हिस्सा लेने जा रही है. इस खबर के सामने आते ही फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है.

सोर्स की मानें तो रवि और रीवा के बीच बेहद मजबूत बॉन्डिंग है और दोनों लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट में साथ काम करना चाहते थे. ऐसे में ‘अलायंस इंडिया’ उनके लिए एकदम परफेक्ट मौका बनकर सामने आया है.

अब रिश्ते की होगी असली परीक्षा!
इस शो की खास बात ये है कि यहां सिर्फ टास्क जीतना ही काफी नहीं होगा. रिश्तों, भरोसे और गठजोड़ की भी कड़ी परीक्षा होगी. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या रवि किशन एक प्रोटेक्टिव पिता बनकर बेटी का साथ देंगे या फिर गेम जीतने के लिए

एक सख्त प्रतियोगी की भूमिका निभाएंगे?
जहां रवि किशन को रियलिटी शोज का अच्छा-खासा अनुभव है, वहीं रीवा शो में नई एनर्जी और नजरिया लेकर आएंगी. यही वजह है कि इस पिता-बेटी की जोड़ी को शो के सबसे दिलचस्प कंटेस्टेंट्स में गिना जा रहा है.

क्या करती हैं रवि किशन की बेटी?
29 साल की रीवा किशन ने साल 2020 में फिल्म सब कुशल मंगल से बॉलीवुड में कदम रखा था. इस फिल्म में उनके साथ अक्षय खन्ना भी नजर आए थे. हालांकि इसके अलावा वो और किसी फिल्म में दिखाई नहीं दी हैं. रीवा ने नसीरुद्दीन शाह के एक्टिंग प्लेग्रुप और अमेरिका के एक्टिंग कॉर्प्स इंस्टीट्यूट से एक्टिंग की पढ़ाई की है.

वो कई बार पिता के साथ फिल्म इवेंट्स पर दिखाई दी हैं. वहीं रवि किशन इन दिनों अपनी हालिया सफलता का आनंद ले रहे हैं और जल्द ही फिल्म धमाल 4 में दिखाई देंगे.

क्या है ‘अलायंस इंडिया’ का खेल?
प्राइम वीडियो ने हाल ही में ‘अलायंस इंडिया’ का ऐलान किया है. शो को एक्टर कुणाल खेमू होस्ट करेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक टीवी स्टार कुशाल टंडन और बॉलीवुड एक्ट्रेस डेजी शाह भी इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं.

प्राइम वीडियो का पिछला रियलिटी शो द ट्रेटर्स इंडिया भी दर्शकों के बीच काफी चर्चा में रहा था. अब मेकर्स को उम्मीद है कि ‘अलायंस इंडिया’ उससे भी बड़ा धमाका करेगा. ये छह हफ्तों तक चलने वाला शो 26 जून से शुरू होगा और रोजाना दोपहर 12 बजे स्ट्रीम किया जाएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि रवि किशन और रीवा किशन की जोड़ी इस भरोसे और दिमाग के खेल में कितना लंबा सफर तय कर पाती है.

सनी-डिंपल की तस्वीरें लेने पर थी रोक, फोटोग्राफर का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड गलियारों में कई अधूरी प्रेम कहानियां आज भी हॉट टॉपिक हैं. सनी देओल और डिंपल कपाड़िया भी उन्हीं सितारों में से एक हैं. सालों से दोनों के अफेयर के चर्चे हो रहे हैं. अब एक फोटोग्राफर ने दोनों के रिश्ते को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है.

सेट पर साथ आते थे सनी-डिंपल
सनी और डिंपल ने कई फिल्मों में साथ काम किया है. एक समय पर दोनों के अफेयर के चर्चे थे. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि दोनों एक-दूसरे संग रिलेशनशिप में हैं. हिंदी रश को दिए इंटरव्यू में फोटोग्राफर रमांकांत मुंडे ने दोनों के बॉन्ड को लेकर अनसुनी स्टोरी शेयर की. उन्होंने कहा कि पैरराजी कल्चर शुरू होने से पहले वो एक्टर्स की तस्वीरें खींच रहे हैं.

रमांकांत मुंडे ने कहा कि उन्हें अपने करियर में कुछ ऐसे स्टार्स मिले, जो खुद को पब्लिक और लाइमलाइट से दूर रखना चाहते थे. उस दौरान सभी फोटोग्राफर्स से कह दिया गया था कि कोई भी सनी और डिंपल की फोटो नहीं लेगा. कई बार सनी देओल और डिंपल कपाड़िया फिल्म के सेट या इवेंट में साथ आते थे. लेकिन दोनों को साथ में फोटो क्लिक कराना पसंद नहीं था. ये बात हर किसी को पता थी. कई बार फोटोग्राफर्स को एक्टर्स के आने से पहले ही तस्वीरें ना क्लिक करने हिदायत दी जाती थी.

रमांकांत ने बताया कि सनी और डिंपल की टीम की ओर से ये मैसेज दिया जाता था कि दोनों की साथ में फोटो नहीं लेनी है. ये मैसेज हर फोटोग्राफर तक पहुंचाया जाता था. कई बार टीम यही बात इशारों में समझाती थी. उन्होंने कहा कि आज की तरह पहले स्टार्स की कैंडिड फोटोज की वैल्यू नहीं होती थी. पहले स्टार्स अच्छे कपड़े, मेकअप और जूलरी में होते थे. उस समय जो उनकी तस्वीरें बेची जाती थीं, वो बहुत खूबसूरत होती थीं.

रमांकांत ने कहा कि पर अब सब बदल चुका है और फोटोग्राफर्स सेलेब्स की छोटी से छोटी चीज में कैमरे में कैप्चर लेते हैं.

सनी और डिंपल की बात करें, तो कुछ साल पहले दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दोनों विदेश के एक बस स्टैंड पर एक-दूजे का हाथ थामे दिख रहे थे. पर अब तक इन्होंने अपने रिलेशन पर ऑफिशियली कुछ नहीं कहा है.

रेत कारोबारियों के विवाद में मौत पर CM साय सख्त, बोले- ‘दोषी चाहे कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा’

रायपुर.

कोरिया जिले में रेत उत्खनन को लेकर हुए विवाद में भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार और उनके करीबी वीरू सिंह गहरवार की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है और पुलिस इसकी जांच कर रही है।

इस मामले में आरोपी भी गिरफ्तार हुए हैं। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि मंगलवार को कोरिया जिले में रेत उत्खनन को लेकर भाजपा नेताओं के बीच विवाद हुआ था, जो रात में खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान फॉर्च्यूनर वाहन पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई, जिसमें भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार की मौके पर जलकर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से झुलसे उनके रिश्तेदार वीरू सिंह की भी उपचार के दौरान मौत हो गई।

वहीं इस घटना में तीन अन्य घायलों का अंबिकापुर अस्पताल में इलाज जारी है। इनमें से एक योगेन्द्र सिंह बोलने की स्थिति में है। दरअसल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर से सूरजपुर दौरे के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए इस सनसनीखेज घटना पर प्रतिक्रिया दी। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर भी बयान दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि वह सूरजपुर दौरे पर जा रहे हैं, जहां नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा गरियाबंद जिले में करीब 600 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना के लिए केंद्र सरकार द्वारा राशि स्वीकृत किए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बहुत आभार है।

विधानसभा सत्र को लेकर विपक्ष पर बयान
आगामी 13 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर विपक्ष के आरोपों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विपक्ष का काम है कहना, वे अपना धर्म निभाएंगे।

मुख्य सचिव ने टीबी मुक्त छत्तीसगढ, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और सुरक्षित मातृत्व अभियान के कार्यों की समीक्षा की

मुख्य सचिव ने टीबी मुक्त छत्तीसगढ, राष्ट्रीय स्वास्थ्य बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम और सुरक्षित मातृत्व अभियान के कार्यों की समीक्षा की

रायपुर
मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में टीवी मुक्त भारत के तहत छत्तीसगढ़ को टीवी मुक्त बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। मुख्य सचिव ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत किए जा रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। 

                मुख्य सचिव ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत छत्तीसगढ़ में कार्य करने वाले स्वास्थ्य अधिकारियों को कहा है कि राज्य में टीबी के मरीजों की जांच के लिए व्यापक स्तर पर जांच शिविर लगाये जायें। जिसमें जांच के दौरान मिलने वाले टीबी के मरीजों का त्वरित ईलाज किया जाए। इसके लिए प्रत्येक गांव और शहरों में विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने टीबी मरीजों के जांच के लिए सभी जरूरी उपकरणों एक्स-रे मशीन एवं रेडियोग्राफरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा है। 

               विकासशील ने मरीजों की शीघ्र पहचान कर ईलाज शुरू किया जाना चाहिए एवं मरीजों को स्वास्थ्य कार्यक्रमों के तहत पोषण आहार एवं पौष्टिक सामग्री हेतु निर्धारित राशि तुरंत उपलब्ध कराया जाना चाहिए। टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत जो गांव और ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त होती है। इसके बारे में गांव में होने वाली ग्राम सभा में लोगों को बताया जाना चाहिए। इसी तरह से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की घर-घर जाकर जांच की जाए। महिलाओं के बीपी, वजन, हिमोग्लोबिन इत्यादि की जांच की जाए। आवश्यकता पड़ने पर गर्भवती महिलाओं को एफआरयू में रेफर किए जाए। 

                मुख्य सचिव ने बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत बच्चों की स्क्रीनिंग की जाए। सभी आंगनबाड़ी, स्कूलों में हर बच्चें की जांच अनिवार्य रूप से की जाए। रोग युक्त पाए जाने बच्चों को बड़े अस्पतालों में ईलाज के लिए भेजा जाए। अस्पतालों में ईलाज करा रहे बच्चों की टैªकिंग की जाकर उनके स्वास्थ्य की लगातार मॉनिटरिंग कर समुचित उपचार दिया जाए। सभी शिशुओं को जरूरी टीके लगाए जाये। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारियों ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के अंतर्गत राज्य में किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश नाथ काटजू की जयंती पर पुष्पांजलि की अर्पित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाश नाथ काटजू की जयंती पर पुष्पांजलि की अर्पित

विधानसभा के सेंट्रल हॉल में स्व. काटजू के चित्र पर किया माल्यार्पण
नीट परीक्षा के निर्विघ्न संचालन के लिए राज्य सरकार केन्द्र के लगातार संपर्क में है
भोपाल-इन्दौर सहित नीट के अधिक परीक्षा केन्द्रों वाले शहरों के लिए अतिरिक्त बसों का होगा संचालन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से की चर्चा

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कैलाशनाथ काटजू की 139वीं जयंती पर विधानसभा स्थित सेंट्रल हॉल में उन्हें पुष्पांपजि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि स्व. काटजू का जन्म रतलाम जिले की जावरा तहसील में हुआ था। उन्होंने वर्ष 1957 से 1962 तक प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में दायित्वों का निर्वाहन किया। इसके बाद केंद्रीय स्तर पर रक्षा , कानून सहित कई मंत्रालय का कामकाज भी संभाला। स्व. काटजू विभिन्न राज्यों के राज्यपाल भी रहे। देश की आजादी से पहले भी उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी के रूप में अपनी क्षमता और योग्यता से स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया। मुख्यमंत्री के रूप में मध्यप्रदेश का नेतृत्व करने के साथ-साथ काटजू, पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के प्रमुख सहयोगी भी रहे। काटजू ने कई स्वशासी संस्थाओं को समृद्ध कर आगे बढ़ाया। प्रदेश के विकास में अपने दूरदर्शी नेतृत्व, उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण से उन्होंने प्रदेश तथा देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. काटजू के आदर्श, विचार और उनका राष्ट्र सेवा का भाव हमें सदैव जनहित और लोककल्याण के कार्यों के लिए प्रेरित करता रहेगा।

नीट परीक्षा के सुचारू और पारदर्शी आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाओं पर है विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी नीट अभ्यर्थियों को पुन: परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नीट परीक्षा के निर्विघ्न संचालन के लिए राज्य सरकार लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में है। परीक्षा के सुचारु और पारदर्शी आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है। व्यापक तैयारियों के साथ रोल नंबर वेरिफिकेशन भी सुनिश्चित किया जाएगा। नीट परीक्षा के लिए शहरों में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्रों पर रिफ्रेशमेंट सेंटर शुरू करने के निर्देश भी दिए गए हैं। राज्य सरकार परीक्षार्थियों और अभिभावकों के आवागमन के लिए इंदौर, भोपाल सहित नीट के अधिक परीक्षा केंद्र वाले शहरों में अतिरिक्त बसों का संचालन कर रही है। परीक्षा केंद्रों पर पीने के पानी और अन्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। परीक्षार्थियों और अभिभावकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।

 

NEET Re-Exam पर MP में हाई अलर्ट, 283 केंद्रों पर कड़ी निगरानी; CM मोहन यादव खुद कर रहे मॉनिटरिंग

इंदौर/ भोपाल 
 नीट पुनर्परीक्षा को लेकर मध्य प्रदेश में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं. परीक्षा के लिए इंदौर जिले में सर्वाधिक 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. जहां 23 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. तमाम सुविधा और संसाधनों की समीक्षा मुख्यमंत्री द्वारा की जा रही है. कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया, ” इंदौर में नीट परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। 

सीएम मोहन के अधिकारियों को सख्त निर्देश
मंगलवार को नीट परीक्षा की तैयारी को लेकर आयोजित वीडियो कन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री डॉ. यादव भी शामिल हुए, सीएम मोहन ने नीट परीक्षा के समन्वयक उच्च शिक्षा विभाग को सभी परीक्षा केन्द्रों में लगाई जाने वाली बायोमैट्रिक मशीन, सीसीटीवी कैमरे और जैमर 19 जून को ही परीक्षा केन्द्रों में लगाने के निर्देश दिए हैं। 

शासकीय वाहन से छात्र को परीक्षा केंद्र पहुचाने की सलाह
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिकारियों के निर्देश देते हुए कहा, ” नीट परीक्षा के दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन भी होने हैं, इन आयोजनों के कारण परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो. यातायात का बेहतर नियोजन करें. सुनिश्चित करें कि सभी परीक्षार्थी तय समय से पहले केन्द्रों में पहुंच जायें. किसी परीक्षार्थी को यदि सेंटर तक पहुंचने में आवागमन के साधन की परेशानी आ रही है तो प्रशासन और पुलिस अधिकारी किसी शासकीय वाहन या खुद अपने वाहन से उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में सहयोग करें। 

नीट के सभी केंद्रों पर अधिकारी की नियुक्ति
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परीक्षा केंद्रों वाले सभी 30 जिलों के कलेक्टर्स और एसपी सहित अन्य अधिकारियों को वीसी से निर्देशित किया कि नीट परीक्षा की तैयारियों के लिए उपयोग में लाई गई एसओपी अब प्रदेश में होने वाली सभी परीक्षाओं में उपयोग की जाएगी. अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा एवं जनसंपर्क अनुपम राजन ने परीक्षा की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि नीट परीक्षा आयोजन के लिए जिलास्तरीय समन्वय समिति का गठन कर इनकी बैठकें भी कर ली गई है. नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर जिला नोडल अधिकारी की नियुक्ति भी कर दी गई है. करीब 4 परीक्षा केन्द्रों पर एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है. इसके अलावा प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों में सहायक उपनिरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारी की नियुक्ति की गई है। 

2 बैंकों में रखे गए नीट के प्रश्नपत्र
अपर मुख्य सचिव  राजन ने बताया, “नीट परीक्षा आयोजन के लिए संबंधित जिलों में सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किये गये हैं. परीक्षा के प्रश्नपत्र प्रदेश के 5 एयरपोर्ट के जरिए पहुंच चुके हैं. प्रश्न एनटीए द्वारा तय किए गए 2 अधिसूचित बैंकों में सुरक्षित रखे गए हैं. परीक्षा के दिन वाहनों की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी. इन वाहनों की जानकारी शाम तक एनटीए को दे दी जाएगी। 

नीट यूजी (अंडर ग्रेजुएट) परीक्षा 2026 मध्य प्रदेश में 30 जिलों के 283 परीक्षा केन्द्रों में होगी. यह परीक्षा इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन, सागर, छिंदवाड़ा, बैतूल, भिंड, बालाघाट, अशोकनगर, छतरपुर, रतलाम, बड़वानी, खरगौन, धार, खंडवा, नर्मदापुरम्, दमोह, दतिया, देवास, गुना, मंदसौर, मुरैना, नीमच, राजगढ़, सिंगरौली, विदिशा और सतना जिले में होगी। 

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu