Lagaan के बाद बड़ा रीयूनियन? आमिर खान को पसंद आई आशुतोष गोवारिकर की नई फिल्म स्क्रिप्ट

Aamir Khan और Ashutosh Gowariker की Lagaan हिंदी सिनेमा की आलातरीन फिल्मों में से एक है. 26 साल पहले जो जादू इस जोड़ी ने लगान में रचा, वो आज भी बरक़रार है. बताया जाता है कि ‘लगान’ के बाद आशुतोष ने आमिर को कई स्क्रिप्ट्स सुनाईं. इनमें Bimbisara, एक सीरियल किलर थ्रिलर फिल्म और Bal Gangadhar Tilak की Biopic भी शामिल है. मगर आमिर को ये विषय अपीलिंग नहीं लगे. इसलिए उनकी और आशुतोष की जोड़ी दोबारा नहीं लौटी. मगर अब ख़बर है कि आशुतोष की सुनाई ताज़ा स्क्रिप्ट आमिर को पसंद आई है. और वो इस फिल्म को लेकर अपना मन बना चुके हैं.

बॉली गप नाम के X पेज के मुताबिक ये एक डार्क थ्रिलर है, जिसका टोन आमिर की ही फिल्म ‘राख’ (1989) से मिलता-जुलता है. कहानी एक सस्पेंडेड पुलिस ऑफिसर की है. उसके एंगर इश्यूज़, उसकी डार्क लाइफ़ के बारे में है. इस पोस्ट के मुताबिक आमिर इस कहानी के सिलसिले में आशुतोष गोवारिकर से कई बार मिले. कई दौर का नरेशन हुआ. घंटों तक ब्रेनस्टॉर्मिंग की. तर्क-वितर्क हुए. तब जाकर आमिर ने फैसला लिया कि वो ये फिल्म करेंगे. आशुतोष के लिए नया मैदान है. और आमिर सालों बाद इस जॉनर की तरफ़ लौटेंगे. बताया जा रहा है कि आमिर के प्रोडक्शन बैनर तले बनी ‘लाहौर 1947’ की रिलीज़ के बाद वो इसकी शूटिंग शुरू करेंगे. हालांकि ये सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाएं हैं. अभी आशुतोष या आमिर की तरफ़ से इस बारे में कोई स्टेटमेंट नहीं आया है. इसलिए इसे पुष्ट ख़बर नहीं कहा जा सकता. न ही लल्लनटॉप इसकी पुष्टि करता है.

‘सितारे ज़मीन पर’ के बाद आमिर खान की कोई फिल्म फ्लोर पर नहीं आई है. हालांकि चर्चा कई फिल्मों पर चल रही है. इनमें पहली है दादा साहेब फाल्के की बायोपिक जो अब तक लिखाई पर ही अटकी हुई है. आमिर ने राजकुमार हीरानी को इसकी स्क्रिप्ट में ह्यूमर बढ़ाने को कहा था. दूसरी फिल्म है ‘3 इडियट्स 2’, जो ख़ुद आमिर ने कन्फर्म की है. इसकी भी लिखाई का काम चल रहा है. हाल ही में मिड-डे ने रिपोर्ट किया था कि आमिर अपने चचेरे भाई मंसूर खान के साथ मिलकर ए‍क फिल्म बनाने वाले हैं. ये फिल्म मंसूर खान के लिखे नॉवल ‘वन: द स्टोरी ऑफ अल्टिमेट मिथ’ का सिनेमैटिक एडैप्टेशन होगी. इस रिपोर्ट के मुताबिक आमिर इसी महीने कुछ वक्त के लिए कुनूर (तमिलनाडु) में मंसूर के घर पर ही रहेंगे. और वहां दोनों इसका स्क्रीनप्ले तैयार करेंगे. इसके बाद ‘महाभारत’ को वो ख़ुद ही अपनी ड्रीम फिल्म बता चुके हैं. और कह चुके हैं कि इसे वो ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ जैसे स्केल पर बनाना चाहते हैं.

रही आशुतोष की बात, तो वो 22 मई को एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर आ रही सोनाक्षी सिन्हा स्टारर ‘सिस्टम’ में नज़र आएंगे. इसके साथ वो ‘टेम्पल रेडर्स’ नाम की डॉक्यू ड्रामा सीरीज़ भी डायरेक्ट करने वाले हैं. ऐसे में आशुतोष और आमिर की इस फिल्म का नंबर कब आता है, ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा. मगर यदि ये फिल्म बनती है तो तकरीबन ढाई दशक बाद आशुतोष और आमिर की जुगलबंदी स्क्रीन पर देखने को मिलेगी.

सेलिना जेटली के पति पीटर हाग के खिलाफ मुंबई में FIR, लुकआउट सर्कुलर भी जारी

मुंबई
 मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली के पति और ऑस्ट्रियाई नागरिक पीटर हाग के खिलाफ क्रूरता, उत्पीड़न, आपराधिक धमकी और शारीरिक शोषण के आरोपों के मद्देनजर एफआईआर दर्ज की है। अभिनेत्री द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की कई धाराओं के तहत आपराधिक कार्रवाई शुरू की गई है। अधिकारियों के अनुसार, एफआईआर क्रूरता, नुकसान पहुंचाने, धमकी और लगातार उत्पीड़न की शिकायत पर दर्ज की गई है। यह मामला घरेलू हिंसा से महिलाओं की सुरक्षा अधिनियम, 2005 के तहत चल रही कार्रवाई से भी जुड़ा है। मुंबई पुलिस ने पीटर हाग के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी (एलओसी) जारी किया है। सूत्रों के मुताबिक, पीटर हाग द्वारा जांच में सहयोग न करने के कारण यह कदम उठाया गया है। आम तौर पर जब अधिकारियों को लगता है कि आरोपी व्यक्ति पूछताछ से बच सकता है या जांच के दौरान देश छोड़कर भाग सकता है तो ऐसे मामलों में एलओसी जारी की जाती है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और आगे की कार्रवाई जांच के दौरान जुटाए गए सबूतों और निष्कर्षों पर निर्भर करेगी। अब तक न तो पीटर हाग और न ही उनके कानूनी प्रतिनिधियों ने आरोपों के संबंध में कोई सार्वजनिक बयान जारी किया है। मुंबई पुलिस शिकायत से संबंधित प्रासंगिक जानकारी और सुबूत एकत्रित किए जा रहे हैं।
इस मामले ने एक बार फिर घरेलू हिंसा, महिलाओं के लिए कानूनी सुरक्षा और भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत लागू किए गए नए प्रावधानों के बढ़ते उपयोग से संबंधित चर्चाओं को उजागर किया है।

अभिनेत्री सेलिना जेटली ने 2010 में ऑस्ट्रियाई उद्यमी और होटल व्यवसायी पीटर से शादी की थी और 2012 में उनके जुड़वां बेटे हुए थे।
उन्होंने 2017 में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया, लेकिन उनमें से एक की हृदय रोग के कारण मृत्यु हो गई। नवंबर 2025 में सेलिना ने पीटर के खिलाफ घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया, जिसमें उसने आरोप लगाया कि पीटर लगातार घरेलू हिंसा करता रहा है।

🏠 Home 🔥 Trending 🎥 Video 📰 E-Paper Menu